फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in road accidents, 27 injured

सड़क हादसों में चार की मौत,27 घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 25 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four killed in road accidents, 27 injured
हर मेले का होता है आयोजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
हरदोई। होली के हुड़दंग में अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 27 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हालत गंभीर होने पर कई को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तत्योरा के मनोज (24) गुरुवार को बाइक से अपने पिता को देखने जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में अतुल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बघौली थाना क्षेत्र के बघौली बाजार के मुकेश (22)  गुरुवार को घर से बाइक से नई बस्ती अपनी बुआ के घर होली मिलने जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कस्बा के चेतराम (35) अपने दोस्त वाहिद अली (22) के साथ गुरुवार की देर शाम बाइक से शाहाबाद से  घर आ रहे थे। रास्ते में बेडीलीक के पास नील गाय ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने चेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहिद अली की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

अरवल थाना क्षेत्र के उगड़नपुर के शिवराम (30) अपने साथी गांव के जय(30) के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर शिवराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने उसके शव को मर्चरी में रखवा दिया। इधर, मल्लावां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोवा के परशुराम की पुत्री गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, सुरसा थाना क्षेत्र के रायपुर की लडै़ती (45) और उसका पुत्र पवन कुमार (25), बिंदकी के विष्णु (35), सांडी थाना क्षेत्र के श्री मऊ के अनिल पाल (35), शाहाबाद के मगियावां के संतोष (27), इकरौली के बीनू (30), मल्लावां राजेश के शिव कुमार (35), अरवल थाना क्षेत्र के सेवा पुरवा के राम चेला (16), मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गंगा के पेशकार (23), शाहाबाद के दिलेर गंज के जीतेंद्र (35) और अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ के रमेश (40) सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, मल्लावां थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगा के पेशकार (35) पिता मोतीलाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। मल्लावां संडीला मार्ग पर ग्राम तेदुआ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से पीएचसी भेजा जहां पर डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्राम मकनपुर जिला कन्नौज के अनुरूद्ध (23) गांव के राहुल (22) के साथ बाइक से रिश्तोदारी में जा रहे थे। कटरा बिल्हौर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कर दिया गया। ग्राम भूल भुलैयाखेड़ा की महिला प्यारी देवी (65) गांव में सड़क पार कर रही थीं। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

इधर, भगवन्त नगर के दिनेश (30) बाइक से पुरवाया रिश्तेदारी में जा रहा था। मल्लावां संडीला मार्ग पर निर्मल नगर के पास ग्राम बांसा के अजय कुमार (21) की बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पीएचसी लाए जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


ग्राम हीरापुरवा के मुकेश (17)गांव के साथी शिवराम के साथ बाइक से राघौपुर जा रहे थे। मल्लावां मेंहदीघाट मार्ग पर रामआसरे (35) राघौपुर आ रहे थे। दोनों बाइकों से वे टकरा गए।  जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से तीनों को पीएचसी में  भर्ती कराया गया। इधर, सुरसा थाना क्षेत्र के खुद्दीपुर के अनुपम (20) बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम मसीत निवासी राम प्रताप (30) और देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया के अनुज (18) सड़क हादसे में घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed