फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in accidents

हादसों में चार लोगों की हुई की मौत

Sat, 21 Mar 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Mar 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक

विज्ञापन
वृद्ध की मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां-अतरौली मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई, वहीं मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में निर्माणाधीन सीवर टैंक में पांच साल की बच्ची के गिरने से मौत हो गई।

उधर, बिलग्राम क्षेत्र में सड़क पार करते समय डीसीएम ने बालिका को रौंद दिया, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी छोटेलाल (55) पुत्र मुरली गुरुवार को अपनी भतीजी पूनम पत्नी राजीव निवासी गुलामऊ से मिलने जा रहे थे।

रास्ते में बिलग्राम में उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे। गुलामऊ पुलिया के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। वह अपने भाई की पुत्रियों पूनम और पुष्पा का पालन पोषण कर उनकी शादी कर दी थी। वह अपनी भतीजी की ससुराल जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर सांडी थाना क्षेत्र के समदुलपुर निवासी प्रवीण कुमार (18) पुत्र अनिल कुमार, मयंक (18) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी श्रीनगर कालोनी थाना शहर कोतवाली सीतापुर, अंजलि यादव (28) पत्नी त्रियुगी सिंह निवासी सैंचामऊ थाना टड़ियावां और शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी निवासी इंतजार हुसैन (18) पुत्र साबिर हुसैन सड़क हादसों में घायल हो गए।

सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां-अतरौली मार्ग पर गढ़ी नेवादा के पास शुक्रवार को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे अतरौली क्षेत्र के सुजेहटा गांव निवासी बाबू के पुत्र छोटेक्के (30) को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना मेें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का कोहराम मच गया। सूूचना पर कल्याणमल चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश ने पहुंच शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।

उधर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में निर्माणाधीन सीवर टैंक में पांच साल की बच्ची के गिरने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। विकास खंड के मटियामऊ गांव में फरियाद के घर पर निर्माण कार्य  चल रहा था। वहीं पर सीवर टैंक खुदा हुआ पड़ा था। जिसमें पानी भरा हुआ था।

वहीं पर उसकी पांच वर्षीय पुत्री खारीजा खेल रही थी। अचानक खेलते हुए वह टैंक में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार डीसीएम ने एक बालिका को रौंद दिया।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम पुसेड़ा निवासी नेहा (6) पुत्री रतिराम गांव में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम से भाग लेकर घर वापस आ रही थी। शुक्रवार की दोपहर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed