फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four killed in accidents

हादसों में चार लोगों की हुई मौत

Fri, 13 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four killed in accidents

कछौना क्षेत्र में ग्राम त्योरी के पास स्कार्पियो और

विज्ञापन
टैंकर के बीच हुई टक्कर में घायल एक और वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, बघौली क्षेत्र में प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, दो थाना क्षेत्रों मेें विवाहिताओं के शव कमरे में लटके मिले। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। मिली जानकारी के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर बुधवार की सुबह स्कार्पियो की टैंकर से भिड़ंत हो गई थी। जिसमें स्कार्पियो सवार राम सिंह (50) पुत्र राम पूजन सिंह निवासी थाना जैतपुर हर्ष नगर नई दिल्ली की मौत हो गई थी।

इसके अलावा श्रीकृष्ण (50) पुत्र श्रीदयाल, राजाराम (50), समीर (21) पुत्र छविनाथ, प्रवीण (23), रवींद्र (21) और अशोक (30) घायल हो गए थे, जिसमें श्रीकृष्ण, राजाराम और समीर को जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया था।

गुरुवार को राम सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां पर पहुंचे श्रीकृष्ण के पुत्र तरुन ने बताया कि श्रीकृष्ण की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने बताया कि वह लोग मूल रूप से बिहार प्रांत के जिला सिवान के ग्राम मढ़िया के रहने वाले हैं।

वहां लोग काफी समय से दिल्ली में रह रहे थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बताया कि राम सिंह दिल्ली में सीईएल में कर्मचारी थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, बघौली क्षेत्र में प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। बघौली क्षेत्र के ग्राम टिकारी निवासी राजेश (28) पुत्र गोकुल बुधवार की शाम को अपने साथी आशीष (16) पुत्र टीकाराम और लाला (40) पुत्र छेदा के साथ जा रहे थे। बताया जाता है कि प्रतापनगर-बघौली मार्ग पर ग्राम देवगन के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार राजेश की मौत हो गई, वहीं उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव बछियानी निवासी महेंद्र ने अपनी पुत्री रोली की शादी शाहाबाद क्षेत्र के फतेहपुर गयंद मेें सरोज पुत्र अशोक के साथ तीन साल पहले की थी।

रोली एक सप्ताह पहले अपने मायके गई थी, वहां से दो दिन पहले ही ससुराल आई थी। गुुरुवार को उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे ने बताया कि मृतका रोली के एक साल का बेटा है।

उधर, मायके पक्ष की ओर से पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई। उधर, पाली क्षेत्र के टिमरियापुर निवासी मुनेंद्र की शादी बीते साल मई में रसिया थाना अल्लागंज निवासी अशोक की पुत्री प्रियंका उर्फ मोनी से हुई थी। बीती रात प्रियंका ससुराल मेें एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली।

सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का शव देखते ही कोहराम मच गया। मृतका के नाना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed