{"_id":"a33d63b6d524257180af9d870c2e7413","slug":"four-killed-in-accidents-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार की मौत, 12 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार की मौत, 12 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक की
विज्ञापन
मौत हो गई। वहीं 12 अन्य घायल हो गए। उधर, लोनार क्षेत्र में विवाहिता की
संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जबकि सुरसा क्षेत्र में कच्ची दीवार ढहने से
एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया, वहीं पचदेवरा क्षेत्र में जहरीले
कीड़े के काटने से युवक की मौत हो गई।
पाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी राम किशन (28) पुत्र देवराम की शुक्रवार की देर रात भाऊपुर के पास बाइक के पेड़ से टकराने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामकिशन मूंगफली व गल्ला का व्यवसाय करते थे। वह खरीदारी के बाबत बेबर गए थे, वहां से वापस आते समय रात में उन्होंने फोन करके बताया था कि वह अल्ला गंज पहुंच गए।
इसके बाद वह रात दो बजे तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन की तो भाऊपुर के पास वह मृत मिले। उनके पास ही बाइक पड़ी हुई थी। परिजनों ने बताया कि पेड़ से बाइक के टकराने से उनकी मौत हो गई। उधर, कछौना क्षेत्र में डबल नहर पुल के पास पिकप पलटने से बृजमोहन (19) पुत्र शिव शंकर निवासी मवई थाना कछौना और जाबिद अली (30) पुत्र सब्बीर निवासी गरीबपुरवा शहर कोतवाली घायल हो गए।
इसके अलावा छह अन्य सवारियां भी चुटहिल हो गई। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेड़ा निवासी छोटे (26) पुत्र रामकिशन सड़क हादसे में घायल हो गए, जबकि शहर क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी गनेश (64) पुत्र महावीर और टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी मूलचंद्र (60) सड़क हादसे में घायल हो गए।
उधर, लोनार क्षेत्र के ग्राम नस्योली डामर निवासी आरती (22) पुत्र राघवेंद्र की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की देर रात उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरती के ससुर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आरती को सात माह का गर्भ था। उसको कुछ दिन से बुखार आ रहा था।
उन्होंने शहर के एक निजी चिकित्सक के पास उसको दवा दिलाई। शुक्रवार की शाम उसने दवा खाई। इसके बाद खाना बनाते समय हालत बिगड़ने लगी। इस पर वह अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, आरती के भाई प्रदीप सिंह निवासी लेलथरा थाना काठ शाहजहांपुर ने बताया कि ढाई साल पहले बहन की शादी की थी। वह लोग दहेज में बाइक, सोने के चेन और एक लाख रुपये मांग रहे थे। बताया कि शुक्रवार की शाम को आरती का फोन भी आया था, पर बात नहीं हो सकी।
उन्होंने पति सहित पांच लोगों पर बहन को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। एसओ नीरज वालिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। उधर, सुरसा क्षेत्र के ग्राम हुसियापुर निवासी शिवपाल (19) पुत्र साधू शनिवार को अपनी कच्ची दीवार गिरा रहे थे।
उसके पास ही चचेरा भाई संतोष (20) पुत्र बटेश्वर भी बैठे थे। तभी दीवार ढह गई, इससे दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। इसी बीच संतोष की मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, पचदेवरा क्षेत्र के ग्राम मानपुर नगला निवासी सतीश सिंह (22) पुत्र काली चरन को तीन दिन पूर्व जहरीले कीड़े ने काट लिया था। जिस पर उसे परिजन इलाज को फर्रुखाबाद ले गए। जहां पर उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।