{"_id":"661186d4ce49fdb2080cc7f3","slug":"four-including-two-real-brothers-arrested-in-tractor-trolley-robbery-hardoi-news-c-12-1-jhs1001-638345-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली लूट में दो सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रैक्टर ट्रॉली लूट में दो सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार
Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र में रूपापुर चीनी मिल के बाहर से ट्रैक्टर ट्रॉली लूटे जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों समेत चार लोगों काे गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। घटना में शामिल इनके तीन और साथियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गड़ैया किराचन निवासी अजय 29 मार्च की रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर अपने भतीजे रवि और भांजे गौतम के साथ रूपापुर चीनी मिल आया था। देर रात मिल के बाहर ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर तीनों सो गए थे।
लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने मारपीट कर ट्रैक्टर ट्रॉली लूट ली थी। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शुक्रवार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि आरोपी सरसई सीमा पर पाली थाना क्षेत्र में जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के लोहा पानी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उसके भाई सर्वेंद्र, लोहा पानी के ही मानसिंह यादव और सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद हुई। घटना में अभी पुलिस को तीन और लोगों की तलाश है।
प्रभारी निरीक्षक पाली एके राय के मुताबिक आरोपी काफी समय से कई जनपदों में वाहनों की चोरी कर रहे थे। सतेंद्र और सर्वेंद्र के खिलाफ फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में जालसाजी, धोखाधड़ी व अन्य मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।