फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four huts and their contents were reduced to ashes due to the fire.

Hardoi News: आग लगने से चार गुमटियां और उसमें रखा सामान राख

Mon, 29 Dec 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four huts and their contents were reduced to ashes due to the fire.
फोटो-21-आग से जली गुमटियां व जला पड़ा सामान। संवाद
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के झंडीपुरवा तिराहे पर चार गुमटियों में आग लग गई। गुमटियों समेत उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया। सोमवार सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें आग लगने की बात पता चली। दुकानदारों के मुताबिक, आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परचल रसूलपुर के मजरा झंडीपुरवा निवासी संतराम की झंडीपुरवा तिराहे पर परचून की दुकान है। उन्होंने लकड़ी की दो गुमटियों में दुकान लगा रखी थी। पास में ही गांव निवासी रमाकांत की चाय की गुमटी, कल्लू की परचून और अरुणेश की सब्जी की गुमटी थी। झंडीपुरवा से झंडीपुरवा तिराहे 500 मीटर दूर है। संतराम के मुताबिक, सोमवार सुबह पांच बजे वह जब दुकान की ओर गए। वहां चारों गुमटियों का जला हुआ सामान पड़ा मिला। उन्होंने अन्य दुकानदारों को सूचना दी। पुलिस और राजस्व विभाग को भी सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल रोहित कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से आग लगने की वजह पूछी। संतराम ने बताया कि रविवार देर शाम सभी दुकान बंद करके चले गए थे। सुबह आने पर वहां सामान जला मिला। आग लगने की वजह मालूम नहीं चल पाई है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed