फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Foundation stone laid for bridge at railway crossing

Hardoi News: रेलवे क्रासिंग पर पुल की रखी गई आधारशिला

Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for bridge at railway crossing
संडीला। साल के दूसरे दिन मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने सेंट थेरेसा बाईपास रेलवे क्रासिंग पर पुल की हवन-पूजन के साथ आधारशिला रखी। 730 मीटर लंबाई वाले पुल का काम 60 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। मार्च 2025 तक काम पूरा कराया जाना है। पुल बनने से कस्बा वासियों के साथ अन्य राहगीरों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

सेंट थेरेसा स्कूल के पास बाईपास रेलवे क्रासिंग संख्या-249 पर उपरगामी सेतु के निर्माण को रेलवे मंत्रालय ने स्वीकृति दी है। सांसद अशोक रावत और विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने रेलवे अधिकारियों के साथ हवन-पूजन किया। नारियल फोड़कर निर्माण के लिए पिलर के काम को शुरू कराया। सांसद ने बताया कि पुल बनने से जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा। उनका प्रयास है कि संडीला की बरौनी रेललाइन क्रासिंग पर भी अंडर पास बनवाया जाए।
विज्ञापन

रेल विभाग के अधिशासी अभियंता तेजवीर सिंह ने बताया कि सेतु की कुल लंबाई करीब 730 मीटर की होगी। इसमे 330-330 मीटर लंबाई के दोनों तरफ ढलान बनाए जाएंगे और लखनऊ-मुरादाबाद रेललाइन के ऊपर 70 मीटर लंबाई का पुल बनेगा। काम बरेली की परमानंद आडवानी कंपनी को मिला है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता विशुन दयाल शुक्ल, प्रदीप जायसवाल, अतुल तिवारी, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बाजपेयी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष अमित सिंह, राजेश अस्थाना आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed