{"_id":"608d473e8ebc3ed1e7670af7","slug":"found-hardoi-news-not-identyfied-dead-man-body-bank-of-the-say-hardoi-news-knp6261849111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर के भगहर गांव के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव सई नदी किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के मांडर चौकी के ग्राम भगहर के पास शनिवार सुबह सई नदी के किनारे एक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया गया। शव पड़ा देख आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के दाहिने पैर में घुटने से लेकर जांघ तक प्लॉटर चढ़ा हुआ है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं की जा सकी। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नही मिले हैं। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।