फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former MLA Subhash Pasi arrested for cheating Excise Minister's sister

Hardoi News: आबकारी मंत्री की बहन से ठगी में पूर्व विधायक सुभाष पासी गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 22 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Subhash Pasi arrested for cheating Excise Minister's sister
सुभाष पासी।  - फोटो : सुभाष पासी। 
फोटो-48-सुभाष पासी। आर्काइव
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी, फर्जीवाड़े का भी है आरोपी
फ्लैट खरीदने के नाम पर दो लोगों से 98 लाख रुपये ठगे
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदेाई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन समेत दो लोगों से धोखाधड़ी और गैंग्स्टर के आरोपी गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया है और बृहस्पतिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने 10 अक्तूबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मूल रूप से गाजीपुर निवासी सुभाष पासी महराष्ट्र के मुंबई शहर के जुहू चर्च बलराज साहनी रोड नंबर तीन पटेलवाड़ी प्लाट नंबर 658 में रहते हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिए प्रकाश की मुलाकात सुभाष पासी और पत्नी रीना पासी से हुई थी। सुभाष ने बताया था कि वह प्रापर्टी का काम करता है। मुंबई के आरामनगर में फ्लैट होने की बात कहते हुए उसे ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रकाशचंद्र ने उन्हें वैटगंज में रुचिगोयल के पास ले गया। रुचि गोयल प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां कई लोगों की मौजूदगी में रुचि गोयल ने 49 लाख रुपये की चेक सुभाष और रीना ने दे दी। रीना ने अपने अकाउंट में चेक जमा कर रुपये निकाल लिए, लेकिन फ्लैट नहीं दिया।
इस पर प्रकाश मुंबई में उनसे मिलने गया तो फर्जी अभिलेख बनाकर दे दिए। इसके अलावा रेलवेगंज निवासी अक्षय अग्रवाल ने भी नौ अगस्त 2023 के सुभाष और रीना पासी के खिलाफ 49 लाख रुपये हड़पने और फर्जीवाड़ा करने का मामला भी दर्ज कराया था।
दोनों ही मामलों में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की गई थी। इसके बाद तत्कालीन शहर कोतवाल संजय पांडेय ने 31 जन वरी 2024 को दंपती के खिलाफ गैंग्स्टर का मामला दर्ज किया था। तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने पूर्व विधायक सुभाष पासी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


इनसेट
सैदपुर सीट से दो बार विधायक रहे
सुभाष पासी गाजीपुर जनपद की सैदपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वर्ष 2012 और वर्ष 2017 में वह सपा के टिकट पर सैदपुर सीट से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर सैदपुर से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed