फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   former MLA lalan sharma passed away

राजनीतिक पुरोधाओं में शुमार पूर्व विधायक लालन शर्मा का निधन

Sat, 02 Oct 2021 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
former MLA lalan sharma passed away
फोटो-20-लालन शर्मा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पूर्व विधायक लालन शर्मा का शनिवार दोपहर कैनाल रोड स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। उनके पुत्र सुख सागर हरदोई नगर पालिका के अध्यक्ष हैं, जबकि भतीजा अनुराग माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष हैं। लालन शर्मा के निधन की जानकारी से जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

तत्कालीन मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक और एक बार विधान परिषद सदस्य रहे लालन शर्मा की गिनती गांधीवादी नेताओं में थी। वह माधौगंज के ब्लाक प्रमुख भी रहे थे। नैमिषारण्य में स्थित लालता देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके थे। लगभग छह दशक पहले उन्होंने एक आंदोलन के दौरान वस्त्र त्याग करने की घोषणा कर दी थी और तब से एक धोती ही पहनते थे। उन्होंने 84
विज्ञापन

कोसीय परिक्रमा पथ का निर्माण कराने के लिए बर्तन भी त्याग दिए थे। पिछले कुछ समय से बीमार थे। निधन की जानकारी पर सदर विधायक नितिन अग्रवाल, पंचायत उद्योग के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह लोध सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उनके आवास पर पहुंचे। शव यात्रा रविवार सुबह आठ बजे हरदोई स्थित आवास से निकलेगी। सुबह दस बजे गंगा किनारे मेहंदीघाट पर अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। संयुक्त ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालन शर्मा के निधन पर संस्था के पदाधिकारियों ने कैनाल मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के संरक्षक अरुणेश वाजपेयी, संयोजक कमलेश पाठक, पारुल दीक्षित, हनुमान प्रसाद मिश्रा, ओपी तिवारी , विमलेश दीक्षित, विकास पाठक, सीमा मिश्र मौजूद रहीं। इसी क्रम में आप और हम चेतना मंच के पदाधिकारियों ने भी दुख जताया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, गिरीश वाजपेयी, संग्राम सिंह, शैलेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed