फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Former Hariyavan block chief and his brother accused of land grabbing, team formed to measure land

Hardoi News: हरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाई पर भूमि कब्जे का आरोप, नाप के लिए बनी टीम

Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Former Hariyavan block chief and his brother accused of land grabbing, team formed to measure land
हरदोई। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य ने हरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह और उनके भाई मुनेंद्र सिंह पर ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। हालांकि इसे लेकर पूर्व में मिली शिकायत पर जांच कमेटी गठित कर भूमि की पैमाइश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया है कि सदर तहसील क्षेत्र के बाबूपुर कचनारी में हरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमार सिंह और उनके भाई मुनेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि कब्जा कर रखी है। बाबूपुर गांव में 21 गाटा संख्या और कचनारी में 20 गाटा संख्या का उल्लेख करते हुए जांच कराने के साथ ही कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई है। शिकायती पत्र में दावा है कि प्रेम और मुनेंद्र अवैध कब्जे की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगवाते हैं और इनका कटान कर बेच देते हैं। पूरे मामले में राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच कराने की मांग की गई है। इस मामले से जुड़ी एक शिकायत बीते दिनों बाबूपुर कचनारी निवासी रजनीश कुमार सहित कुछ लोगों ने की थी। मामले में एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा ने आठ सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। इस टीम में नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक इंद्रजीत और सुमंत, लेखपाल अवधेश कुमार, शिवेंद्र वर्मा, सचिन गुप्ता, कुलदीप सिंह और राजीव लोचन पंत शामिल हैं। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौके पर पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश में कुछ समय लग रहा है। अब तक हुई पैमाइश में कुछ भूमि ग्राम समाज की निकली है। स्पष्ट स्थिति एक दो दिन में सामने आएगी।
विज्ञापन



वर्जन
बाबूपुर कचनारी में उनके नाम पर एक इंच भूमि नहीं है। राजनैतिक विद्वेष के कारण गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
प्रेम सिंह
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरियावां

-मैंने वर्ष 2012 में बाबूपुर कचनारी में भूमि खरीदी थी। जिस शख्स से भूमि खरीदी थी उन्होंने जैसी कब्जे में दी वैसी ही ले ली थी। अब नाप हो रही है। अगर ग्राम समाज की कोई भूमि मेरे कब्जे में निकलती है तो सहयोग करते हुए उसे छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेंद्र सिंह
पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह के भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed