फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Formality in investigation, complainant refused to sign

Hardoi News: जांच में औपचारिकता, शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षर से किया मना

Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Formality in investigation, complainant refused to sign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लोकायुक्त परिवाद की जांच के नाम पर टीम ने औपचारिकता निभाई। गांव पहुंची टीम ने शिकायतकर्ता से ही जानकारी ली। बयान के नाम पर सादे कागज पर शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षर से मना कर दिया। टीम बिना कोई स्थलीय निरीक्षण व परीक्षण के लौट गई।
विकास खंड अहिरोरी के वाजिदपुर के मजरा अल्हादादपुर निवासी रोशन पुत्र राजाराम ने लोकायुक्त में परिवाद दायर कर पूर्व प्रधान मुन्नीदेवी की ओर से कराए गए विकास व निर्माण में गड़बड़ी की जांच की मांग की है। लोकायुक्त की ओर से उन्नाव के अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें उन्नाव के वरिष्ठ कोषाधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को नामित किया गया है। समिति ने पहले शनिवार को आने का कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन रविवार को गांव जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने अल्हादादपुर में शिकायतकर्ता रोशन से ही जानकारी ली और कहा कि जिन कामों की जांच करानी है उनकी सूची बनाकर प्रस्तुत की जाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि समिति के अधिकारियों ने गांव में न तो कोई स्थलीय निरीक्षण किया और न ही पंचायत के अभिलेखों का परीक्षण किया। बयान लिए बिना ही सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा तो इस पर उसने मना कर दिया है।

समिति वापस लौट गई। जनपद से नामित अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि उन्नाव की समिति ने 23 सितंबर का कार्यक्रम दिया था लेकिन 23 को नहीं आई। रविवार को समिति ने न तो आने की जानकारी दी और न ही वह गांव गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed