फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   For the Legislative Council, there are 4,074 teachers and 36,187 graduate voters.

Hardoi News: विधान परिषद के लिए शिक्षक में 4,074 और स्नातक में 36,187 मतदाता

Wed, 14 Jan 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
For the Legislative Council, there are 4,074 teachers and 36,187 graduate voters.
फोटो 32: अनुनय झा। संवाद
हरदोई। विधान परिषद के दिसंबर माह में प्रस्तावित चुनाव के लिए मतदाता सूची और मतदान केंद्राें को फाइनल करा लिया गया है। विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए शिक्षक में 4,074 मतदाता हैं जबकि स्नातक में 36,187 मतदाता के नाम सूची में शामिल हैं। मतदाता सूची का पोलिंग स्टेशन के अनुसार अंतिम प्रकाशन करा दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान, पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के साथ ही विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए भी मतदाता सूची तैयार कराई गई है। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद के चुनाव में हरदोई समेत लखनऊ मंडल के कई जनपद शामिल हैं। जिले में स्नातक और शिक्षक मतदाता बनाए जाने के लिए नए सिरे से आवेदन लिए गए थे। आवेदनों के सत्यापन के बाद ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन कराया गया। ड्राफ्ट रोल पर आपत्ति और दावे भी लिए गए। जांच और सत्यापन के साथ उनका निराकरण किया गया।
विज्ञापन

बताया कि पोलिंग स्टेशन के अनुसार जारी की गई मतदाता सूची में शिक्षक निर्वाचन के लिए 4,074 मतदाता हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए 36,187 मतदाता सूची में शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में मतदान के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 20 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जबकि स्नातक निर्वाचन में मतदान के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 27 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

विधान परिषद सदस्य पद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले की मतदाता सूची और मतदान केंद्रों को फाइनल करा लिया गया है। शिक्षक और स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन कराते हुए दावा और आपत्तियां ली गई थीं। वहीं, मतदाता बनाए जाने के लिए आए आवेदनों के सत्यापन के बाद आवेदक के नाम संबंधित मतदान केंद्र/पोलिंग स्टेशन में शामिल कराए गए हैं जिससे मतदान के समय दिक्कतें न आने पाएं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed