{"_id":"5e443b0f8ebc3ee5ad3b48a9","slug":"focus-on-animal-diet-hardoi-news-knp5442331179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के आहार पर हमेशा ध्यान दें पशु पालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के आहार पर हमेशा ध्यान दें पशु पालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की कवायद में विशेष कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली से आए वैज्ञानिकों ने पशु पालकों से कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं के आहार पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। नियमित टीकाकरण पर भी जोर दिया गया।
शहर के रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने किया। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि जनपद में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए इस विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों से मिलने वाले सुझावों को पशु पालक गंभीरता से लें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जेएन पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किए जाने वाले कार्य हमेशा ही लाभदायक होते हैं। कार्यशाला में बरेली से आए डा. विश्व बंधु चतुर्वेदी ने पशुओं के आहार पर, डा. मदन सिंह ने हरे चारे पर, डा. ज्ञानेंद्र कुमार गौड़ ने टीकाकरण पर, डा. सरदार महमूद ने कृत्रिम गर्भाधान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।