फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Flour snatched, chicken made to put petrol in bike

Hardoi News: बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए छीना आटा, बनाए गए मुर्गा

Fri, 24 Nov 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Flour snatched, chicken made to put petrol in bike
हरदोई। पेट्रोल खत्म होने पर बाइक घसीटकर ले जा रहे युवकों ने साइकिल सवार किशोर से आटा की बोरी छीन ली। किशोर के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आटा छीनने वाले युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद इन्हें मुर्गा बनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करके मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पाली थानाक्षेत्र के निजामपुर निवासी नैमिष और रोहित किसी काम से शाहाबाद गए थे। गुरुवार की दोपहर वापस आ रहे थे। रास्ते में ही बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। पाली शाहाबाद मार्ग पर दोनों बाइक घसीटते हुए ले जा रहे थे। इसी बीच बरगदिया निवासी किशोर साइकिल से 10 किलो आटा बोरी में लेकर निकला, तो नैमिष और रोहित ने उसे रोक लिया। उसकी आटा भरी बोरी छीन ली।
विज्ञापन

इस पर किशोर ने शोर मचाया, तो सड़क पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई करने के बाद मुर्गा बनाया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक एके राय के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल डलवाने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए आटा छीना था। आटा बेचकर पेट्रोल डलवाने की मंशा थी, लेकिन जब दोनों की तलाशी ली गई, तो रोहित के पास से 150 रुपये निकले। हालांकि नैमिष ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रोहित ने कहा था कि उसके पास रुपये नहीं हैं अगर वह पहले बता देता कि रुपये हैं, तो आटा न छीनते। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed