फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Floods weakened the foundations, while rain compromised the roofs and walls, causing concern among the people.

Hardoi News: बाढ़ ने नींव और बारिश ने छत और दीवारों काे कमजोर किया, लोगों में चिंता

Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Floods weakened the foundations, while rain compromised the roofs and walls, causing concern among the people.
हरदोई। बाढ़ प्रभावितों को पानी का भय सताने लगा है। नदियों के जलस्तर ने मकानों की नींव और बारिश ने छत और दीवारों को कमजोर किया है। बाढ़ और बरसात ने लोगों की चिंता और परेशानी दोनों बढ़ा दी हैं। बाढ़ ने फसलों को पहले ही खराब कर दिया अब जो भी बची है उसे बरसात और हवा ने खराब करना शुरू कर दिया है। बाढ़ प्रभावितों के सामने रसोई से लेकर मवेशियों के पेट भरने तक की समस्या मुंह बाए खड़ी हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों के साथ मैदानों में होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से एक बार फिर से जिले में प्रभावित नदियों के जलस्तर में चढ़ाव दिखा है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में गंगा, रामगंगा और गर्रा के पानी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दो दिन की बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी का असर गर्रा में फिर एक बार दिखने लगा है। शनिवार को पिछले 24 घंटे में गर्रा नदी के पानी में करीब 55 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्रा का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 145.20 मीटर गेज पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं सांडी में केंद्रीय जल आयोग की साइट पर 128.00 मीटर गेज पर आया है। गंगा के पानी में भी बढ़ोतरी हुई और पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 135.80 मीटर गेज और राजघाट पर 123.55 मीटर गेज पर आ गया है। रामगंगा का पानी शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 135.30 मीटर गेज पर आया है। वहीं गंगा नदी में नरौरा बैराज से 17,294 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जबकि गर्रा नदी में उत्तराखंड के नानकसागर बैराज से 10,394 और पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 19,483 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटरी और कटियारी के प्रभावित क्षेत्रों में फिर से पानी बढ़ने लगा है। वहीं लगातार हो रही बरसात ने प्रभावितों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के पानी में शनिवार को बढ़ोतरी हुई। शाहबाद, सवायजपुर और बिलग्राम एसडीएम से रिपोर्ट ली गई, स्थिति अभी नियंत्रण में है। अधिकारियों से कहा गया कि गांवों के जर्जर मकानों वाले परिवारों को आपदा की आशंका बताते हुए शरणालय में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया जाए। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जाए। पीड़ितों को हरसंभव मदद समय से पहुंचाई जाए। -दीपाली भार्गव, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed