फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five thousand rupees will reach the accounts of 527 students

Hardoi News: 527 विद्यार्थियों के खातों में पहुंचेंगे पांच हजार रुपये

Sat, 16 Mar 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 16 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees will reach the accounts of 527 students
हरदोई। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 527 विद्यार्थियों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि जल्द पहुंच जाएंगी। इससे वह स्कूूल यूनीफार्म व किताबों आदि की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन

अनिवार्य शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब परिवार के बच्चों को निजी विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये की धनराशि किताबों और यूनीफार्म के लिए उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा 5500 रुपये संबंधित विद्यालय को प्रति विद्यार्थी की दर से स्कूल फीस के रूप में शासन की ओर से दी जाती है। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान शिक्षा सत्र में जिले के 527 विद्यार्थी आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जिले को आरटीई के तहत 28 लाख रुपये की धनराशि आवंटित किए गए हैं। इसके तहत 527 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यार्थियों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला समन्वयक राहुल दुबे ने बताया कि धनराशि स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed