फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five people including brother and sister injured in bike and scooter collision

Hardoi News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में भाई बहन समेत पांच घायल

Sat, 13 Dec 2025 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Five people including brother and sister injured in bike and scooter collision
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर मार्ग पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। शनिवार दोपहर हुई घटना में भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक और स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के सुहेड़ी निवासी राजीव यादव (20) अपनी बहन सोनम (10) और चचेरी बहन रिया (11) को नवाेदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान सवायजपुर की तरफ से हरियावां थाना क्षेत्र के इमामीपुरवा निवासी सर्वेश (30) अपने साढ़ू के बेटे पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अमिरता निवासी पेशकार (20) के साथ स्कूटी से आ रहे थे। सोमवंशीपुरवा के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। घटना में पांचों लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज हरदोई लाया गया। यहां से राजीव और पेशकार को हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed