फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Five Lohia villages overhaul

पांच लोहिया गांवों में फेरबदल

Thu, 12 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five Lohia villages overhaul
गांव - फोटो : logo

हरदोई। डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना से चुने गए गांवों में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री ने पूर्व में चयनित पांच गांवों को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे गांवों का चयन कर सूची भेज दी, जबकि एक अवशेष रह गए गांव का भी चयन कर लिया गया है। प्रभारी मंत्री ने सभी चयनित गांवों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश जनपद के अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


गांवों को बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा समेत अन्य विभागाें में चल रही योजनाओं से प्राथमिकता पर लाभान्वित करने के लिए सूबे में डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना संचालित है। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पिछड़े गांवों को चयनित कर उनमें विकास कार्य कराया जा रहा है। जनपद में प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 40 गांवों का चयन किया जाता है। वर्ष 2016-17 के लिए भी 40 समग्र ग्रामों का चयन होना है, लेकिन बावन विकास खंड का नया गांव बजेहरा का चयन 2012-13 में हो चुका था। जिसे सूची से बाहर करने के बाद 39 समग्र ग्राम की सूची रह गई।
विज्ञापन


जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (संबद्ध मुख्यमंत्री) प्रो. अभिषेक मिश्र ने पहले से चयनित किए गए पांच समग्र ग्रामाें को हटाकर उनके स्थान पर नए गांवों के चयन की सूची भेज दी। इनमें अहिरोरी ब्लॉक का दानमंडी, सुरसा ब्लाक का उमरापुर, शाहाबाद का अब्दुल्लापुर, भरावन ब्लाक का बंजरा और पिहानी ब्लाक के भिरिया गांव को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर सुरसा ब्लाक का दहिगवां, कोथावां ब्लाक का चपरतला, महुआकोला व शिवपुरी, बेहंदर ब्लाक का सुखनखेड़ा और भरावन ब्लाक के बम्हौना आलमशाह गांव को चयनित कर सूची भेज दी। प्रभारी मंत्री ने सूची में चयनित नए गांवों की कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed