{"_id":"66afb43fac5960a36c0a48df","slug":"five-accused-of-murder-that-happened-eight-months-ago-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117955-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आठ माह पहले हुई हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आठ माह पहले हुई हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदाेई। लगभग छह माह पहले बिलग्राम कोतवाली में दर्ज हुए हत्या के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
गतवर्ष 12 दिसंबर को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरी महादेवा गांव में गंगा नदी में एक व्यक्ति का हाथ मिला था। कन्नौज जनपद के भिम्मापुरवा निवासी वीरेंद्र ने दावा किया था कि यह हाथ उसके पिता सोनेलाल के शव का है। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में नदी में शव के कुछ और टुकड़े मिले थे। वीरेंद्र ने कन्नौज की शहर कोतवाली में तहरीर देकर पिता की हत्या किए जानेे की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
15 फरवरी को तत्कालीन एसपी केसी गोस्वामी के आदेश पर हरदोई जनपद के बिलग्राम कोतवाली में कटरी महादेवा निवासी शोभिज, शिव भजन, सुशील, प्रेमलाल और बिल्लू के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को बिलग्राम आईटीआई के पास कन्नौज मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।