फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   first time result were nt refelected on school id

पहली बार डीआईओएस व स्कूलों की आईडी पर नहीं दिखा परिणाम

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
first time result were nt refelected on school id
पहली बार डीआईओएस व स्कूलों की आईडी पर नहीं दिखा परिणाम
विज्ञापन

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम कोरोना महामारी के चलते इस बार गत वर्ष की अपेक्षा एक माह बाद आया। दोपहर बाद जारी परिणाम के बाद विद्यालय प्रबंधकों के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के जिम्मेदारों के माथे पर भी पसीना नजर आया।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा वर्ष 2021 के परिणामों के बावत कोई अधिकारिक बयान तो नहीं जारी किया गया, लेकिन अनुमानत: जिले का हाईस्कूल प्रतिशत 99.12 एवं इंटर कर 97.52 प्रतिशत रहने का आंकलन किया गया। पिछले वर्ष की डायरी यदि खंगालें तो वर्ष 2020 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 82.16 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 77.81 प्रतिशत रहा था। इससे पूर्व वर्ष 2019 का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 64.22 प्रतिशत रहा था जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम कक्षा 66.81 प्रतिशत था। वर्ष 2019 में हाईस्कूल में 76489 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें 56136 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वर्ष 2019 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम वर्ष 2018 के परीक्षा परिणाम से चार प्रतिशत कम रहा था। इस बार परीक्षा परिणाम आए लेकिन डीआईओएस कार्यालय की आईडी पर भी इस बार परिणाम नहीं देखने को मिला। यहां तक कि विद्यालयों को भी सामूहिक रिजल्ट देखने मेें दिक्कतें आईं। जिसके बाद विद्यालय एक-एक करके परीक्षा परिणाम देखने में जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि इस बार परिषद मेरिट लिस्ट नहीं जारी कर रही है। पहली बार है कि परिणाम नहीं भेजा गया। विद्यालय एक-एक करके ही परिणाम देखकर अपने बच्चों की स्थितियां जानने को विवश हैं। देर शाम या रात को उनकी आईडी पर परिणाम आने की उम्म्मीद है।
विज्ञापन

इंसेट
वर्ष 2018 में 68.31 फीसदी था हाईस्कूल का परिणाम
हरदोई। वर्ष 2018 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 68.31 प्रतिशत था। वहीं इंटर का परीक्षा परिणाम 64.57 फीसदी रहा।
इंसेट
वर्ष 2017 में यह रहा था परिणाम
हरदोई। वर्ष 2017 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 77.68 प्रतिशत और इंटर का परीक्षा परिणाम 74.49 प्रतिशत रहा था।
इंसेट
2016 में 83 प्रतिशत रहा था हाईस्कूल का रिजल्ट
हरदोई। वर्ष 2016 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत और इंटर का 91.93 प्रतिशत रहा था।
इंसेट
हाईस्कूल रिजल्ट प्रतिशत
2020.......82.16
2019.......64.22
2018......68.31
2017......77.68
2016.....83.0
इंसेट
इंटर का रिजल्ट प्रतिशत
2020.....77.81
2019.....66.81
2018.....64.57
2017.....74.49
2016.....91.93
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed