फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firm formed in the name of e-rickshaw driver, transaction of six crores in two months

Hardoi News: ई-रिक्शा चालक के नाम पर बनाई फर्म, दो माह में छह करोड़ का लेनदेन

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Firm formed in the name of e-rickshaw driver, transaction of six crores in two months
कछौना। कस्बे के एक ई-रिक्शा चालक के अभिलेखों का इस्तेमाल कर दिल्ली की एक कंपनी ने दो माह में ही छह करोड़ 67 लाख रुपये का लेनदेन कर डाला। इसका पता तब चला जब ई-रिक्शे की बैटरी बदलवाने के लिए चालक को बैंक से लोन की जरूरत पड़ी। लोन के लिए उसने जब आईटीआर निकलवाया तो खेल का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

कछौना के तिलक नगर निवासी अमन कुमार राठौर ई-रिक्शा चलाता है। कुछ दिनों से उसके ई-रिक्शा की बैटरी खराब थी। इसे बदलवाने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। कुछ लोगों की राय पर उसने बैंक से 50 हजार रुपये लोन लेने की कवायद शुरू की। बैंक में संपर्क किया, तो कर्मचारियों ने उससे इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) मांगा। आईटीआर न होने पर उसने कस्बे के ही एक जनसेवा केंद्र संचालक से संपर्क कर आईटीआर दाखिल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र संचालक ने जब उसका आईटीआर भरने के लिए आवेदन किया तो उसके नाम से पहले से ही छह करोड़ 67 लाख रुपये का टर्नओवर महज दो माह में ही दिखा रहा था। जब इसका और ब्योरा खंगाला गया, तो पता चला कि दिल्ली में राठौर ट्रेडर्स के नाम से फर्म रजिस्टर्ड है। यह फर्म कॉपर वायर और स्क्रैप का काम करती है। कंपनी का संचालक का नाम अमन कुमार राठौर है। उसी का आधार और पैनकार्ड भी इस कंपनी में लगा है। अमन ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत दिल्ली जाकर पुलिस से करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोस्त ने किया दगा
अमन कुमार राठौर को जब पूरी बात पता चली, तो उसे एक साल पहले की घटना याद आ गई। अमन के मुताबिक कस्बे का ही लखनऊ रोड निवासी युवक एक साल पहले उसे मिला था। रोजगार दिलाने के नाम पर आधार और पैनकार्ड ले लिया था। अमन को लगता है कि उसी ने आधार और पैन का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed