Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firecrackers brought entertainment but also ear pain; 147 people affected

Hardoi News: पटाखों ने मनोरंजन के साथ दिया कान को दर्द, 147 को परेशानी

Wed, 11 Nov 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers brought entertainment but also ear pain; 147 people affected
फोटो- 16- मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़। संवाद
हरदोई। दिवाली पर पटाखों के धमाकों ने मनोरंजन तो भरपूर किया लेकिन इसका शोर कई लोगाें को दर्द भी दे गया। तेज आवाज वाले पटाखों की वजह से कई लोगों को कान में झनझनाहट, दर्द, भारीपन और सुन्नपन की समस्या हो रही है। परेशानी बढ़ने के कारण लोगाें ने चिकित्सकों का रुख किया। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को 147 मरीज नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। ज्यादातर लोगों को कान की ही समस्याएं थीं।
विज्ञापन

दिवाली में लोग उल्लास के साथ जमकर आतिशबाजी करते हैं। पटाखे छुड़ाने से लेकर सीटी की आवाज के साथ छूटने वाले राकेट भी चलाए जाते हैं। दिवाली बीतने के बाद अब आतिशबाजी के दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 147 मरीज ईएनटी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने बताया कि तेज आवाज के संपर्क में आने से कान के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को ओपीडी में आए ज्यादातर मरीजों को कान सुन्न होने और काफी देर तक सीटी की आवाज महसूस होने की समस्या थी।
विज्ञापन



हो सकता है नॉइज इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस, इसलिए सावधानी जरूरी
डॉ. विवेक सिंह कहते हैं कि धमाकों की वजह से नॉइज इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस हो सकता है। इसलिए चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए। तेज धमाके की आवाज से कान के पर्दे और सुनने की क्षमता से जुड़ी नसों पर असर पड़ सकता है। सुनने की क्षमता अस्थायी या स्थायी रूप से कम होने की समस्या को नॉइज इंड्यूस्ड हियरिंग लॉस कहा जाता है। इसके अलावा कान का पर्दा (टिम्पेनिक मेम्ब्रेन) क्षतिग्रस्त होने पर दर्द, सुनाई कम देना और कान बहने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------
धमाकों का शोर 120 डेसीबल, सुनने की क्षमता सिर्फ 35
नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंह बताते हैं कि हमारे कान सामान्य रूप से 35 डेसीबल तक की ध्वनि को आसानी से सुन सकते हैं जबकि 70 से अधिक डेसीबल की ध्वनि उत्पन्न होने पर कान के पर्दे पर असर पड़ता है। इससे कान सुन्न, झनझनाहट और स्थायी रूप से बहरापन भी हो सकता है। वहीं पटाखों में जिस स्तर का शोर उत्पन्न होता है वह 110 से 120 डेसीबल तक जाता है। यह कानों के लिए बेहद खतरनाक होता है।
-------------

इन बातों का रखें ध्यान
-कान में दर्द, सूजन, भारीपन होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
-कान सुन्न होने, झनझनाहट होने पर लापरवाही न करें।
-घरेलू नुस्खे अपनाने या कान में तेल डालने के बजाय चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed