फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   van caught fire, bus burn

रि:लिंग के दौरान वैन में लगी आग, बस भी आई चपेट में

Tue, 15 Dec 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
van caught fire, bus burn
फोटो-25-वैन में इस घरेलू सिलिंडर से की जा रही थी रिफलिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल के बाहर खड़ी वैन में घरेलू गैस सिलिंडर से रीफिलिंग करने के दौरान आग लग गई। पास में खड़ी बस भी आग की चपेट में आ गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान जिला अस्पताल के आसपास यातायात रोक दिया गया। गनीमत रही कि बस में सवारियां नहीं थीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर चील पुरवा की तरफ बढ़ने पर ट्रांसफार्मर के निकट कुछ टैक्सी खड़ी रहतीं हैं। यहां खड़ी वैन में मंगलवार शाम घरेलू गैस सिलिंडर से रीफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पहले सिलिंडर और फिर वैन में आग लग गई। वैन के ठीक बगल में खड़ी बस में भी आग लग गई। आनन फानन ही यूपी 112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विकास जायसवाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि अभी ये नहीं पता चला है कि वैन किसकी है और कौन रीफिलिंग कर रहा था। जांच की जा रही है। जहां पर आग लगी, उसके पास ही ट्रांसफार्मर भी रखा है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता था। लेकिन बिजली विभाग के आपूर्ति बंद करने से ये टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के गेट के दोनों तरफ टैक्सी स्टैंड है। यहां पर चौपहिया वाहन किराये पर मिलते हैं। कई बार प्रशासन ने टैक्सी स्टैंड हटाने की कवायद की, लेकिन ये बेकार गई। वहीं जिले में बड़ी संख्या में गैस किट लगे वाहन चल रहे हैं। कोई एलपीजी और सीएनजी पंप नहीं है। ऐसे में जो वाहन चल रहे हैं, उनकी रीफिलिंग घरेलू गैस सिलिंडरों के इस्तेमाल से ही की जाती है।

जलती वैन और बस पर पानी की बौछार करता अग्रिशमन कर्मी।  संवाद

जलती वैन और बस पर पानी की बौछार करता अग्रिशमन कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed