{"_id":"652ee0f6a94c6d4837022794","slug":"fire-broke-out-in-the-roofs-of-two-houses-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5229-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो मकानों के छप्पर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो मकानों के छप्पर में लगी आग
Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
संडीला। संडीला कोतवाली क्षेत्र के भूड़खेड़ा में दो मकानों के छप्पर में से आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया।
भूड़खेड़ा में विजय कुमार और हरीराम रहते हैं। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। मजदूरी और खेती कर किसी तरह गुजर करते हैं। सोमवार की रात मकान के बाहर पड़े छप्परों में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवाओं के कारण कुछ ही देर में आग फैल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग बुझा ली।
विजय कुमार ने बताया कि उसकी गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हरीराम का पंपिंग सेट और छप्पर जल गया है। नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।