फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire broke out in noodles factory due to short circuit, major accident averted

Hardoi News: शॉर्ट-सर्किट से नूडल्स फैक्टरी में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Wed, 03 Jul 2024 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in noodles factory due to short circuit, major accident averted
हरदोई। बुधवार को हो रही बारिश के कारण बिजली की आवाजाही के दौरान एक नूडल्स फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से फैक्टरी कर्मचारियों में खलबली मच गई। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला वैटगंज में शिवाय इंडस्ट्रीज के नाम से नूडल्स फैक्टरी संचालित है। सुबह से हो रही बारिश के कारण बिजली की बार-बार हो रही ट्रिपिंग के कारण शॉर्ट-सर्किट हो गया और आग लग गई। संचालक अभिषेक मेहरोत्रा ने बताया कि आग की जानकारी फायर स्टेशन को दी गई। फायर बिग्रेड की टीम ने दो वाहनों के साथ आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

एक चैंबर में तैयार रखे नूडल्स आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए। करीब आठ हजार के नुकसान का आकलन है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, इससे आग फैक्टरी के अन्य हिस्सों और आबादी में नहीं फैल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed