{"_id":"6a5d09662bb207d46c053a80","slug":"fir-registered-against-seven-people-including-the-brother-in-law-of-the-youth-who-climbed-the-tower-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153409-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टावर पर चढ़ने वाले युवक के साढ़ू साले समेत सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टावर पर चढ़ने वाले युवक के साढ़ू साले समेत सात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
मल्लावां। रिश्तेदारों और पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों समेत युवक के टावर पर चढ़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक की पत्नी की बहन, साढू, साले को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नीर निवासी बबलू अपनी पत्नी छाया और दो बच्चों के साथ मल्लावां के मोहल्ल भगवंतनगर स्थित ससुराल में रहता है। बबलू के ससुर राकेश को कैंसर है। उनकी देखरेख के सिलसिले में यह लोग यहां रहते हैं। शनिवार को बबलू मोहल्ले में ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। वजह पूछे जाने पर पता चला था कि 15 जुलाई की रात उसकी पत्नी छाया की बड़ी बहन सांडी के पिंडारी निवासी रामा, उनके पति अंकित और साला लवकुश अपने चार साथियों के साथ घर में घुस आए थे और पीट दिया था। आरोप था कि बबलू ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने उसका ही उत्पीड़न करते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। अब पूरे मामले में बबलू की शिकायत पर रामा, उनके पति अंकित, साले लवकुश को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीटने और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। दो पुलिस कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच सीओ कर रहे हैं।