{"_id":"5db345a78ebc3e015105d9e1","slug":"fir-on-five-including-pali-and-shahabad-warehouse-in-charge-hardoi-news-knp5220639107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली व शाहाबाद गोदाम प्रभारी समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली व शाहाबाद गोदाम प्रभारी समेत पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
शाहाबाद। उधरनपुर गांव स्थित व्यापारी के मकान के बाहर अहाते से फड़ पर व ट्रक से कुल 639 बोरी सरकारी गेहूं बरामद होने, बरामद माल पाली गोदाम का होने और जांच के दौरान पाली गोदाम समेत शाहाबाद गोदाम स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने दोनों गोदाम प्रभारियों समेत आरोपी व्यापारी, ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर शुक्रवार की शाम शाहाबाद के पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराई हैं।
मंगलवार की रात एसडीएम की अगुवाई में पूर्ति, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने उधरपुर गांव में व्यापारी राममोहन गुप्ता के अहाते में छापा मारा था। छापे के दौरान एक ट्रक से 108 बोरी सील्ड सरकारी गेहूं समेत सरकारी बोरी से पलट कर दूसरी बोरी में फड़ पर रखा गया 339 बोरी एवं ट्रैक्टर पर लोड किया जा चुका 192 बोरी गेहूं बरामद किया गया था। जांच में पूरा माल पीडीएस (सरकारी) निकला था। जांच में प्रथम दृष्टया माल पाली गोदाम का निकला था। डीएम के निर्देश पर पाली गोदाम के स्टॉक की जांच की गई तो लगभग 2 सौ बोरी गेहूं कम मिला था।
इधर एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने शाहाबाद गोदाम की जांच की तो मौके पर 4 बोरी गेहूं कम व 758 बोरी चावल अधिक पाया गया था। पूर्ति विभाग समेत अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की थी। डीएम ने सरकारी राशन बरामदगी के मामले में पाली गोदाम प्रभारी समेत आरोपी व्यापारी, ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ एवं स्टॉक कम मिलने पर शाहाबाद गोदाम प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया है। डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने शुक्रवार की शाम पहली एक एफआईआर पाली के गोदाम प्रभारी दीपचंद्र, व्यापारी राममोहन गुप्ता, ट्रक चालक व मालिक एवं दूसरी एफआईआर शाहाबाद गोदाम प्रभारी भारत भूषण के खिलाफ दर्ज कराई है।