{"_id":"693464bb34f1419f00088c6e","slug":"fir-lodgedfir-lodged-against-five-people-including-former-head-and-sons-and-sons-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-141424-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पूर्व प्रधान और बेटों समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पूर्व प्रधान और बेटों समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पाली। बहनोई की दुकान में लगे कैमरे तोड़े जाने का वीडियो बनाने को लेकर युवक की पिटाई कर दी गई। बचाने पहुंचे बहनोई को भी आरोपियों ने धमकाया। घटना शुक्रवार को बाबरपुर के पास हुई। पुलिस ने पूर्व प्रधान और उनके पुत्रों समेत पांच को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।
बाबरपुर निवासी अंबरीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि भरखनी निवासी उनके बहनोई हर्षित दीक्षित और बाबरपुर के पूर्व प्रधान नन्हें मिश्रा के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम पांच बजे अंबरीश अपने बहनोई हर्षित के घर भरखनी जा रहे थे। इस दौरान नन्हें मिश्रा अपने बेटों रानू और रोहित, खनिकलापुर निवासी हर्ष पाठक, मुड़रामऊ निवासी रामजी त्रिवेदी व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर बहनोई की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ते नजर आए।
अंबरीश ने इसका वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। अंबरीश की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर उनके बहनाेई हर्षित पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पूर्व प्रधान और उनके पुत्रों समेत पांच लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।