{"_id":"68504d752ea7bb78aa00c5cc","slug":"fir-against-three-youths-for-committing-suicide-of-a-teenager-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132969-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोरी के खुदकुशी करने में तीन युवकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोरी के खुदकुशी करने में तीन युवकों पर एफआईआर
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में बीती 22 अप्रैल को किशोरी के खुदकुशी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने की रिपोर्ट गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसमें खुदकुशी किए जाने की पुष्टि हुई थी। किशोरी के पिता ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी।
इसमें बताया कि उसके मकान में घटना के बाद एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल का इस्तेमाल किशोरी करती थी। आरोप है कि 22 अप्रैल को गांव के ही कृष्णा ने किशोरी से बात की थी। उसे प्रताड़ित किया और इसके कारण किशोरी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव के ही संतोष और अंबुज के घर कृष्णा को बुलाया जाता था। तीनों ने मिलकर किशोरी को प्रताड़ित किया। इसके कारण उसने खुदकुशी कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।