{"_id":"69594dfba190cbd76c06c373","slug":"fir-against-sp-leader-for-distributing-blankets-bearing-government-symbol-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142796-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरकारी चिंह बने कंबल बांटने पर सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरकारी चिंह बने कंबल बांटने पर सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
मल्लावां। सरकारी चिंह बने कंबलों का वितरण करना सपा नेता के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गंगारामपुर निवासी विप्र कुमार ने 26 और 27 दिसंबर को कंबल वितरण किया था। सपा कार्यालय के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का दावा किया गया था। मल्लावां के राजस्व निरीक्षक के शिव सिंह ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि जो कंबल वितरित किए गए हैं उन पर सरकारी चिंह है। कहा कि सरकारी चिंह वाले कंबलों का वितरण सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही कर सकते हैं। कोई व्यक्ति निजी स्तर पर सरकारी चिंह का उपयोग कर कंबल वितरण नहीं कर सकता है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सपा नेता को कैसे मिले सरकारी कंबल, इसकी भी जांच
सरकारी चिंह बने कंबल वितरित करने के आरोप में सपा नेता पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसके बाद बड़ा सवाल यह है कि आखिर सपा नेता को कथित तौर पर सरकारी कंबल मिले कैसे। मतलब यह कि किसी न किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी ने भी इसमें हीलाहवाली की है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय का कहना है कि जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाएगा कि सपा नेता को सरकारी कंबल कहां से मिले। हालांकि, इससे पहले यह भी पता लगाना होगा कि कंबल वास्तव में सरकारी चिंह वाले हैं भी या नहीं।