{"_id":"6a358a2a8cb8392eb6054601","slug":"fir-against-senior-assistant-for-not-giving-teachers-files-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-151723-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षकों की पत्रावली न देने में वरिष्ठ सहायक पर प्राथमिकी, कमरा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षकों की पत्रावली न देने में वरिष्ठ सहायक पर प्राथमिकी, कमरा सील
विज्ञापन
फोटो-23- बीएसए कार्यालय में पत्रावली की जांच करते नगर म
हरदाेई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात 61 सहायक अध्यापकों की पत्रावली न मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक श्रीनिवास मिश्रा की शिकायत पर विभागीय वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार देर रात प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय टीम ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ सहायक का कक्ष सील कर दिया। साथ ही प्रधान सहायक के कार्यालय में रखीं तीन अलमारियों को भी सील किया गया है।
उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 29 जनवरी 2025 में सहायक अध्यापकों का चयन किया गया था। जारी की गई मेरिट सूची में से कुल 64 अभ्यर्थियों को हरदोई जनपद में तैनाती मिली थी। 17 मार्च 2026 को इन सभी को काउंसलिंग में बुलाया गया था। अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए 64 में से 61 अभ्यर्थी हरदोई पहुंचे थे। 30 मार्च को डायट में हुई अंतिम काउंसिलिंग में इन्हें विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया था। कुछ गोपनीय जानकारी मिलने पर डीएम अनुनय झा ने प्रधान सहायक से उक्त 61 सहायक अध्यापकों की पत्रावली बृहस्पतिवार शाम मांगी थी। प्रधान सहायक ने यह पत्रावली वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्रा के पास होने की जानकारी बैठक में दी थी, जबकि अनुपम मिश्रा ने इससे इनकार किया था। इसी क्रम में प्रधान सहायक ने शहर कोतवाली में शिकायत की है।
बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देशों पर उन्होंने 61 सहायक अध्यापकों की पत्रावली अनुपम मिश्रा को दी थी। बाद में अनुपम मिश्रा को जनगणना कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया, लेकिन उन्होंने पत्रावली वापस नहीं की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अनुपम मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसडीएम संजय अग्रहरि और डायट प्राचार्य रमेंद्र सिंह बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्रा के कक्ष को सील कर दिया। इसके अलावा प्रधान सहायक के कार्यालय में रखी तीन अलमारियों को भी सील किया गया। इन तीन अलमारियों में दो अलमारी कनिष्ठ सहायक ज्ञानेंद्र सिंह और एक प्रधान सहायक श्रीनिवास मिश्रा की है।