फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against four accused for beating a married woman and demanding dowry

Hardoi News: विवाहिता की पिटाई और दहेज मांगने वाले चार आरोपियों पर प्राथमिकी

Tue, 13 Jan 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
FIR against four accused for beating a married woman and demanding dowry
हरपालपुर। पति और उसके परिजनों पर विवाहिता की पिटाई और दहेज मांगने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विवाहिता के मुताबिक, पति, सास, ससुर और जेठ दहेज की मांग करते थे। मना करने पर अक्सर उनकी पिटाई करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी प्रियांशी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी शादी 18 फरवरी 2022 को कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति विनोद कुमार सिंह, सास देवेश उर्फ छोटी बिटिया, ससुर शिवमंगल सिंह और जेठ विजय प्रताप सिंह उर्फ रिंकू दहेज में चार पहिया गाड़ी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मना करने पर आरोपी उनकी अक्सर पिटाई करते थे।
विज्ञापन

पति समेत सभी आरोपियों ने 17 अप्रैल 2025 को उनकी पिटाई की। उनको घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मदनपुर आ गईं। पति, ससुर और जेठ 25 नवंबर 2025 को मदनपुर आए। इस दौरान उनके ढाई वर्षीय इवांशु को जबरदस्ती घर ले जाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed