फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against 66 dismissed teachers

बर्खास्त 66 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 10 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
FIR against 66 dismissed teachers
टीचर - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। बीएसए की तहरीर पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने टीईटी के अंकपत्रों व शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर सेवा से बर्खास्त किए गए 66 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में वर्ष 2014 में विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी 10 हजार के तहत शिक्षक व शिक्षिकाओं की भर्ती हुई थी। इस भर्ती में जिले में करीब साढे़ तीन सौ शिक्षक व शिक्षिकाओं का चयन हुआ था। तत्कालीन बीएसए बृजेश मिश्रा ने इन शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की गड़बड़ी की शिकायत पर इनके अभिलेखों का पुन: सत्यापन कराया था। इस दौरान पहले चरण में 44 और दूसरे चरण में 22 शिक्षक व शिक्षिकाओं के शैक्षिक अभिलेखों में गड़बड़ी मिली। इनमें अधिकतर शिक्षक व शिक्षिकाओं के टीईटी के अंकपत्रों के नंबर गलत थे।
विज्ञापन


वहीं कई शिक्षक व शिक्षिकाओं के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्रों का मिलान नहीं हुआ। तत्कालीन बीएसए ने करीब छह माह पहले इन शिक्षक व शिक्षिकाओं को सेवा से बर्खास्त कर इनके खिलाफ  खंड शिक्षाधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी के आदेश पर मंगलवार को उप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आरपी त्रिपाठी ने बर्खास्त किए गए 66 शिक्षक व शिक्षिकाओं के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद शहर कोतवाल ने इन  शिक्षक व शिक्षिकाओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 419,420, 467,471 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed