फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against 30 named and 90 unidentified persons, including the Tehsil President of Bhim Army.

Hardoi News: भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष समेत 30 नामजद और 90 अज्ञात पर प्राथमिकी

Tue, 03 Feb 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
FIR against 30 named and 90 unidentified persons, including the Tehsil President of Bhim Army.
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के इटारा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में जाम लगाने वाले भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई। सड़क जाम कर प्रदर्शन करने और पुलिस से धक्कामुक्की के आरोप में भीम आर्मी एकता मिशन के तहसील अध्यक्ष समेत 30 लोगों को नामजद किया गया है। 90 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इटारा निवासी विशेष दीक्षित ने सोशल मीडिया पर डॉ. बीआर आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसकी शिकायत धर्मेंद्र कुमार गौतम ने पुलिस से की थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। दावा है कि इसके बाद भी भीम आर्मी एकता मिशन के तहसील इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम के नेतृत्व में पिहानी करावां मार्ग को जाम किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी देने और समझाने पर भी जाम लगाए लोग नहीं माने। जाम खुलवाने की कोशिश कर रही पुलिस से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने पूरी घटना की वीडियोग्राफी कराई थी। अब इस मामले में 30 लोगों को नामजद करते हुए 80-90 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed