फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fighting over land dispute, case against 21 including two SP leaders

Hardoi News: जमीन के विवाद में मारपीट, दो सपा नेताओं सहित 21 पर मुकदमा

Sat, 02 Nov 2024 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fighting over land dispute, case against 21 including two SP leaders
मल्लावां (हरदोई)। जमीन के विवाद में मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो सपा नेताओं समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए 21 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दाऊदपुर गांव निवासी नाहर सिंह भाजपा बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के अमरेश यादव से जमीन का विवाद है। रंजिश के चलते शुक्रवार रात अमरेश यादव, शिवरतन यादव, रुख मंगल यादव, रंधीर यादव, दिनेश यादव, अपिन यादव, राम फेरे अपने साथी सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके देवमनपुर निवासी ब्रजेश वर्मा टिल्लू, साईं बगदाद निवासी सपा के जिला पंचायत सदस्य पति विप्र कुमार, मीरनगर निवासी रामनरेश यादव आदि ने असलहों से लैस होकर चार पहिया वाहन से घर पर आकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

असलहों की दम पर मारपीट की और भाई घनश्याम को खींच ले गए। बचाने मे चचेरे भाई लल्लू सिंह को भी मारापीटा। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो आरोपी चले गए। बताया कि रात में ही उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल घनश्याम अमरेश यादव के घर बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर शनिवार को भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, माधौगंज नगर के मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि एक समूह की ओर से जान से मारने के आरोप में मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed