फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fields and ponds were dug with tractors, village development officer suspended

Hardoi News: ट्रैक्टर से खोदवाए खेत-तालाब, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

Mon, 25 Sep 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fields and ponds were dug with tractors, village development officer suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मनरेगा मद में रायपुर गुलरिहा में उदयवीर और रमाकांत के खेत में खेत व तालाब की खोदाई जॉब कार्डधारकों के ई-मस्टर रोल जारी होने के बाद भी ट्रैक्टर से कराई गई। ऐसे ही और भी कई कामों में मनमानी व लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई के साथ ही टोडरपुर बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है।
विकास खंड शाहाबाद में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार ने तैनाती क्षेत्र के गावं रायपुर गुलरिहा में मनरेगा मद से स्वीकृत खेत तालाब योजना के तालाबों की खोदाई में जॉब कार्डधारकों के हक को मारते हुए अधिनियम की अनदेखी की। उदयवीर और रमाकांत के खेत में तालाब की खोदाई में ट्रैक्टर से कराए जाने की पुष्टि बीडीओ ने की।
विज्ञापन

डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बीडीओ की जांच रिपोर्ट के साथ ही रायपुर गुलरिहा व नगला खानपुर में सामुदायिक शौचालय के संचालन न कराए जाने की भी पुष्टि हुई। हैंडपंप मरम्मत कराए बिना ही गलत रिपोर्ट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि राजपुर गुलरिहा में वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 अपात्र परिवारों को आवासों की स्वीकृति कराए जाने व अपात्रों से वसूली भी नहीं की गई। पशु आश्रयस्थल में एक भी मवेशी संरक्षित किए बिना ही भूसा और केयर-टेकर का भुगतान निकाला जा रहा था। इन आरोपों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी ने काेई जवाब नहीं दिया।

------------
लापरवाही पर तीन वीडीओ को कारण बताओ नोटिस
डीडीओ अरविंद कुमार ने शिकायतों के निस्तारण के साथ ही योजनाओं व कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही पर तीन ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी की है। बताया कि ब्लॉक संडीला में तैनात वीडीओ अनुराग यादव, भरखनी में तैनात वीडीओ विजय सिंह व भरावन में तैनात वीडीओ रामकुमार से जवाब-तलब किया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed