{"_id":"672e4e70ccbf65908705e1a2","slug":"fever-outbreak-increased-nine-dengue-patients-found-in-two-days-hardoi-news-c-213-1-hra1004-122236-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुखार प्रकोप बढ़ा, दो दिन में डेंगू के नौ मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुखार प्रकोप बढ़ा, दो दिन में डेंगू के नौ मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना 150 से अधिक बुखार के मरीजों का टेस्ट कराया जा रहा है। इसमें दो-तीन मरीज डेंगू के मिल जाते हैं। बीते दो दिन में डेंगू के नौ मरीज मिले हैं। हालांकि, डेंगू वार्ड में केवल एक मरीज भर्ती है। इस साल अब तक जिले में डेंगू के 116 मरीज मिल चुके हैं।
बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में लार्वा सर्चिंग का अभियान तेज कर दिया है। कई लोगों को नोटिस जारी किया है। हालांकि, मच्छरों के रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कम ही देखने को मिल रहा है। इस वजह से डेंगू सहित अन्य मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से वायरल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के फीवर क्लीनिक में प्रतिदिन पांच सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 250 से अधिक मरीज बुखार के होते हैं। इन मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाती है। प्रतिदिन 150 से अधिक जांच किए जाने पर एक-दो डेंगू के मरीज सामने आ रहे थे, लेकिन अब डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में बीते दो दिन में डेंगू के नौ नए मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को छह मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को तीन मरीज पाजीटिव पाए गए।
विज्ञापन
--
डेंगू वार्ड में एक मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू का एक नया मरीज भर्ती किया गया है। हरियावां ब्लॉक के कमालपुर निवासी रामलली को बीते छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजन बृहस्पतिवार की शाम को उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे। परिजनों ने बताया कि रात में इमरजेंसी में भर्ती करा गया था। शुक्रवार को डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
--
डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर 10 को नोटिस
हरपालपुर। जिला मलेरिया विभाग के निरीक्षक विकास सिंह चौहान, अरविंद चौधरी, पार्थ संस्था के आशीष ने हरपालपुर कस्बे के कई मोहल्ले में जाकर डेंगू से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया। घरों में गंदगी और डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर 10 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। कस्बे के करीब डेढ़ सौ घरों में डेंगू से बचाव की जानकारी दी और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। टीम ने कस्बे के केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों को जागरूक किया। स्वास्थ्य टीम ने पुराने अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी को लेकर सीएचसी अधीक्षक से वार्ता कर बीडीओ को पत्र लिखने की बात कही है। संवाद
-
डेंगू की रोकथाम के सभी इंतजाम किए गए हैं। मलेरिया विभाग को गांव-गांव जाकर निरीक्षण करने और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. रोहताश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी