फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female thugs stole 45 thousand from Saraf's account

Hardoi News: सराफ के खाते से महिला ठग ने उड़ाए 45 हजार

Mon, 09 Jan 2023 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Female thugs stole 45 thousand from Saraf's account
हरपालपुर। महिला साइबर ठग ने कस्बे के एक सराफा व्यापारी से 45 हजार रुपये ठग लिए। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

कस्बे के सराफा व्यापारी सतेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया रविवार को उनके मोबाइल पर पूनम नाम की एक महिला ने फोन करके सोने के अंगूठी खरीदने की बात कही। उसने पांच हजार रुपये भेजने की बात कही। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये आने का संदेश आया।
महिला ने उसे फोन करके कहा कि धोखे से 50 हजार रुपये उसके खाते में पहुंच गए हैं। इसलिए 45,000 रुपये उसे वापस कर दे। इस पर उसने महिला के फोन पे पर 45 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जब अपना खाता चेक किया तो धनराशि उनके खाते में नहीं पहुंची थी। बताया गया कि महिला साइबर ठग ने रविवार को ही इससे पहले दो सराफा व्यापारियों से इसी तरह से ठगने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नही हो सकी। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले की शिकायत 1930 पर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed