फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fault in main line, power supply stalled for 17 hours

मेन लाइन में फॉल्ट, 17 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fault in main line, power supply stalled for 17 hours
सांडी। विद्युत लाइन में देर रात 12 बजे फाल्ट आने के बाद कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। लगभग 17 घंटे बाद फाल्ट को सही कर शनिवार की शाम 5 बजे आपूर्ति को स्थायी रूप से बहाल किया जा सका। इस दौरान लोगों गर्मी समेत अन्य कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन कहीं न कहीं फाल्ट हो रहे हैं, जिसके चलते लोगों कटौती झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार की रात 12 बजे हरदोई सांडी के बीच 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। इस पर कस्बा समेत ग्रामीण अंचल की आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशने का काम शुरू किया, दोपहर बाद फाल्ट मिलने पर उसकी मरम्मत कर शाम पांच बजे लगभग 17 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बा निवासी जमशेद, निसार, राजेश व मुनीश आदि ने बताया कि देर रात बिजली जाने के बाद रात में लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सुबह पानी की किल्लत हुई तो दिन में भी गर्मी ने लोगों को पसीना पसीना किया। दोपहर तक लोगों के इनवर्टर भी डाउन हो गए। इससे लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ दयानंद शर्मा ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सही करा आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed