{"_id":"6429d87764648739e3078926","slug":"father-was-not-ready-for-the-marriage-of-his-choice-then-the-young-man-gave-his-life-hardoi-news-c-12-1-158909-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पसंद की शादी को तैयार नहीं हुए पिता तो युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पसंद की शादी को तैयार नहीं हुए पिता तो युवक ने दे दी जान
विज्ञापन
बावन। पसंद की लड़की से शादी नहीं होने पर क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जानकारी होने पर परिजन गमगीन हो गए।
लोनार थाने के कस्बा बावन के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी गुलजार (22) कभी दिल्ली तो कभी हैदराबाद में रहता था। वह वहां फैक्टरी में श्रमिक था। दो भाई उससे बड़े और एक छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। गुलजार अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से शादी करना चाहता था। उसके पिता रईस खां उसके खिलाफ थे।
शनिवार को गुलजार ने पसंद की लड़की से शादी करने की बात कही। इस पर पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर गुलजार ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी व्यास यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।