{"_id":"65d0ef27586126ad900874ea","slug":"father-returning-after-giving-his-daughters-exam-died-in-an-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110734-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेटी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत
Sat, 17 Feb 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बेटी को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलवाकर घर जा रहे बाइक सवार पिता अचानक साइकिल सवार के सामने आने से अनियंत्रित होकर गिर गए। घटना में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटी घायल हो गई।
शहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पुरवा पिपरिया निवासी निरंजन लाल (52) शनिवार को बेटी शीला (22) को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलवाने के लिए बाइक से कछौना गए थे। दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद वापस गांव जा रहे थे। हरदोई शाहाबाद मार्ग पर सकाहा के पास अचानक एक साइकिल सवार सड़क पर आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में निरंजन बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़े। शीला भी घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां निरंजन को मृत घोषित कर दिया गया। शीला का प्राथमिक उपचार किया गया है। मृतक की पत्नी गीता बदहवास हो गई। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
भाई-बहन को वाहन ने मारी टक्कर
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के राय बहादुर पुर गांव निवासी शिप्रा (22) अपने बड़े भाई दीपेंद्र श्रीवास्तव (24) के साथ पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए सांडी गई थी। शाम को परीक्षा के बाद बाइक सवार भाई बहन वापस घर जा रहे थे। सांडी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां शिप्रा की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।