{"_id":"68b9d084b60bb6215f0e3ef9","slug":"father-in-law-hit-daughter-in-law-on-the-neck-with-a-drum-for-opposing-the-sale-of-the-farm-referred-to-lucknowfather-in-law-hit-daughter-in-law-on-the-neck-with-a-drum-for-opposing-the-sale-of-the-farm-referred-to-lucknow-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136843-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत बेचने का विरोध करने पर ससुर ने बहू की गर्दन पर मारा तबल, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत बेचने का विरोध करने पर ससुर ने बहू की गर्दन पर मारा तबल, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
बेनीगंज। शराब की लत में बचे हुए पांच बीघा खेत को बेचने का विरोध करना बहू के लिए मुसीबत बन गया। नाराज ससुर ने बृहस्पतिवार सुबह बहू पर तबल से हमला कर दिया। गर्दन में तबल लगने से बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी कोथावां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
घटना बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर कुररिया गांव की है। रायपुर कुररिया निवासी छबई के पास दस बीघा भूमि थी। उसके पुत्र श्यामू के मुताबिक छबई शराब के साथ ही कई और नशे भी करता है। इस कारण सात साल पहले डेढ़ बीघा और तीन साल पहले साढ़े तीन बीघा जमीन बेच दी थी। बची हुई पांच बीघा जमीन भी नशेबाजी के कारण बेचने की फिराक में था। श्यामू का बड़ा भाई रामू लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करता है। रामू की पत्नी सावित्री (38) दो बच्चों के साथ गांव में ही रहती है।
श्यामू ने बताया कि बुधवार रात सावित्री को खेत बेचे जाने की कोशिश के बारे में पता चला था। बृहस्पतिवार सुबह उसने ससुर छबई से इस पर आपत्ति जताई। इसी दौरान छबई ने तबल से सावित्री की गर्दन पर वार कर दिया। सावित्री वहीं गिर गई। शोर सुनकर कमरे से निकला श्यामू फौरन ही सावित्री को लेकर सीएचसी कोथावां गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. चंद्रकांत ने हालत गंभीर बताते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना का पता चलने पर सीओ हरियावां अजीत चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि श्यामू ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।