फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father - daughter was killed puzzle

पिता-पुत्री की मौत बनी पहेली

Sat, 29 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 29 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Father - daughter was killed puzzle

पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव उबरीखेड़ा में

विज्ञापन
पिता-पुत्री की गोली लगने से हुई मौत का मामला एक अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस इस कहानी को यही दफन क र देना चाहती है, वहीं अगर इसकी गहराई से तहकीकात की जाए तो कई चेहरों पर से नकाब हटाया जा सकता है।

ज्ञात हो कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे उबरीखेड़ा गांव निवासी कोटेदार प्रेमपाल के घर घटी घटना में पिता-पुत्री की मौत को हर बिंदु पर नया मोड़ देनेे का प्रयास किया जा रहा। पहले तो परिजनों ने बदमाशों द्वारा हमले की भ्रामक सूचना देकर गांव में दहशत फैलाई, जिस पर दर्जनों राउंड गोलियां चल गईं, पर एक भी बदमाश दिखाई नहीं पड़ा।

वहीं घटना से कुछ समय पहले मृतक की अपने घर में मौजूद तीन सजातीय युवकों से किस बात को लेकर नोकझोंक हुई, इसके बाद बाद यह घटना घट गई। पुलिस भी उन्हीं युवकों को दोषी मान रही थी तो  उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ क्यों नहीं की। परिजन भी उनके नामों का खुलासा नहीं कर रहे।

आखिर कमरे में मृतक की पुत्री की हत्या का सच देर रात तक क्यों छिपाया गया। वहीं अफवाह फै लाई गई थी कि बदमाश पुत्री का अपहरण कर ले गए हैं। पहले तो पुलिस इस बात पर अड़ी रही कि एक ही गोली से पिता-पुत्री की मौत हुई, पर जब खुलासा हुआ तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें अलग-अलग गोली लगने से मौत दर्शाई गई।

वहीं रात में जिले के बड़े पुलिस अफसरों के आने पर मृतक रूपेश के पिता प्रेमपाल ने लिखित सूचना दी कि वह घर पर नहीं थे, उनकी गैर मौजूदगी में रूपेश द्वारा राइफल की सफाई करने के दौरान गोली चलने से यह हादसा हुआ। यह बात आम जन के गले के नीचे नहीं उतर रही कि पहली गोली से हादसा हुआ तो दूसरी गोली किसने चलाई।

पुलिस ने बेड की प्लाई से गोली तो बरामद कर ली, पर उसे राइफल कई घंटे बाद मिली। पुलिस इस घटना को नया मोड़ देकर अपना पल्ला झाड़ना चाहती है। पर सवाल यह उठता है कि आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है। किस वजह से पिता-पुत्री को जान से हाथ धोना पड़ा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ से पर्दा उठ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed