{"_id":"663fa7007ee045b4390419d9","slug":"father-and-son-buried-due-to-mudslide-of-borewell-son-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-114416-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बोरवेल की मिट्टी धंसने से पिता पुत्र दबे, पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बोरवेल की मिट्टी धंसने से पिता पुत्र दबे, पुत्र की मौत
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसई गांव में बोरवेल में पाइप लगाने के लिए खोदी गई मिट्टी पिता पुत्र पर भरभराकर गिर गई। घटना में पिता और पुत्र मिट्टी में दब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर जेसीबी मंगवाकर खोदाई कराई गई। पिता को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि बेटे की मौत हो गई।
इकसई निवासी बंशीलाल (50) खेती करते हैं। शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने पुत्र यशवंत (14) के साथ अपने खेत पर गए थे। खेत में पुराने बोर में 10 फीट नीचे पाइप लगा रहे थे। इसके लिए बोर की मिट्टी खोदी गई थी। पाइप लगाते समय पिता-पुत्र पर यही मिट्टी भरभराकर गिर गई। इसमें बंशीलाल और यशवंत दब गए। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव के ही अखिलेश, मुलायम, रहमान, सुधीर, योगेंद्र आदि ने जेसीबी की मदद से मौके पर खोदाई शुरू की।
इस दौरान बंशीलाल को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। यशवंत को निकालकर सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. लोकेश ने यशवंत को म़ृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक माधौगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
यशवंत एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। वह अपनी तीन बहनों में अकेला था। घर में सबसे छोटा होने के कारण सभी का दुलारा भी था। उसकी मौत की जानकारी पर मांं ब्रह्मावती और तीनों बड़ी बहनें ज्योती, दिव्या और नीतू बदहवास हो गईं। गांव के लोग और परिजनों को इन्हें संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।