फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   father and daughter died in accident

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, मौत

Fri, 04 Dec 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
father and daughter died in accident
हरदोई में हादसे में मृत रामशरण की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार दोपहर जलालपुर के निकट बाइक सवार पिता-पुत्री को वाहन ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरेरा बावटपुर निवासी रामशरण (60) अपने पुत्र रामप्रताप (28) और पुत्री रामगुनी (20) के साथ बाइक से बिलग्राम स्थित बाबा मंशानाथ मंदिर जा रहे थे। वहां रामगुनी की मुंहदिखाई होनी थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जलालपुर गांव के निकट आईटीआई के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके कारण रामशरण और रामगुनी सड़क पर जा गिरे। वाहन ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन

मौके पर ही दोनों की सांसें थम गईं। जबकि बाइक चला रहा रामप्रताप दूसरी ओर गिरा। उसके सिर में चोट आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बिलग्राम मोर्चरी में रखवा दिया। घायल रामप्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में पिता-पुत्री की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
बिलग्राम के जरेरा बाबटमऊ निवासी रामशरण खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी रामप्यारी, दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। चौथी पुत्री रामगुनी (20) की शादी की बात सांडी विकास खंड के ग्राम कर्ता निवासी एक परिवार से चल रही थी। शुक्रवार को बिलग्राम के मंशानाथ मंदिर में मुंहदिखाई होनी थी। इसके लिए ही रामशरण अपनी पुत्री रामगुनी और पुत्र रामप्रताप के साथ बाइक से जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed