फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers worried due to rain

किसानों पर आंधी और पानी की मार

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
farmers worried due to rain
जहानीखेड़ा क्षेत्र में बारिश से बाद खेत में भीगे पड़े गेहूं के बोझ/बीड़े। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंगलवार को कई जगह तेज आंधी आई और बारिश हुई। संडीला और पिहानी में सर्वाधिक नुकसान हुआ। आधे घंटे की झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। संडीला में रेलवे क्रासिंग के पास पेड़ टूट गया। वहीं पिहानी में गेहूं और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। संडीला में एक किसान पेड़ के नीचे दबकर मर गया। वहीं एक परिवार के चार लोग दीवार गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ मंगलवार दोपहर संडीला नगर में 30 मिनट तक हुई बारिश ने गर्मी से लोगों को निजात दिलाई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। वहीं बारिश के चलते नगर की कई गलियां जलमग्न हो गईं। नगर पालिका के पास, थाने के सामने, शोरा कोठी, हरदोई लखनऊ मार्ग व उन्नाव रोड आदि जगहों पर पानी भर गया। पालिका के पास जलभराव होने पर कई दुकानों के अंदर भी पानी भर गया। बारिश के बाद व्यापारियों ने दुकान में भरा पानी बाहर निकाला। वहीं आंधी के कारण कस्बे में रेलवे क्रासिंग के पास पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

वहीं पिहानी में लॉकडाउन के दौरान उपज न बिकने से परेशान किसानों को तेज आंधी और बारिश ने दोहरी मार दी है। बारिश से बाग में तैयार खड़ी आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी के कारण बड़ी संख्या में आम गिर गए। बागबान अशरफ, वसीम, राधेश्याम, उमाकांत व सैफान आदि ने बताया कि पहले ही चेंपा रोग से आम की फसल काफी हद तक प्रभावित है। दवा छिड़ककर जैसे तैसे काम चलाया जा रहा था। अब बेमौसम की बारिश और आंधी की मार ने फसल को खराब कर दिया।

बताया कि ये साल आम की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव वाला है। वहीं किसान खुशीराम, भगवान बख्श, शकील, भट्टू खां, अनिल कुमार आदि ने बताया कि खेतों में अब भी गेहूं की फसल कटी पड़ी है। बारिश होने के कारण फसल भीग गई है। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। अब फसल सूखने के बाद ही थ्रेशिंग हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed