फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers were made aware about crop residue management

Hardoi News: फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को किया जागरूक

Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about crop residue management
संडीला। कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत जागरूकता एवं कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान शामिल हुए। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पंकज नौटियाल ने फसल अवशेष प्रबंधन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डाॅ. संजय अरोरा ने जैविक अपघटक के उपयोग और विधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कुमार सिंह ने जीरो टिलेज विधि से खेती की लागत में कमी और समय बचाने के लाभ बताए। मृदा विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोक नाथ राय ने अवशेषों के खेत में उपयोग से मृदा की गुणवत्ता सुधारने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। अन्य विशेषज्ञों ने मत्स्य पालन और उन्नत सिंचाई विधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर मोहित सिंह, प्रमोद सिंह, रविकांत मिश्रा, धीरज सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed