फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers should not be worried, 3,000 quintals of wheat seeds were found more.

Hardoi News: किसान न हो परेशान, 3,000 क्विंटल गेहूं का और बीज मिला

Thu, 21 Nov 2024 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers should not be worried, 3,000 quintals of wheat seeds were found more.
हरदोई। किसानों को अनुदानित गेहूं बीज के लिए अब परेशान नहीं हो पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रशासन की मांग पर शासन ने 3,000 क्विंटल गेहूं के बीज का आवंटन जारी कर दिया है। गेहूं का बीज प्राप्त होते ही एक-दो दिन में कृषि विभाग की ओर से बीज विक्रय केंद्रों पर किसानों को वितरित कराया जाएगा। पिछले वर्षों में बीज की मांग को देखते हुए कृषि विभाग ने गेहूं बीज का 16,290.40 क्विंटल लक्ष्य रखा था और 16,272.40 क्विंटल बीज उपलब्ध भी कराया।
रबी फसलों की बुआई के समय किसानों को डीएपी और अनुदानित बीज के लिए परेशानी हो रही है। कृषि बीज भंडारों पर किसानों को बीज न मिलने और बीज के लिए लाइन लगने से जुड़ी खबर को अमर उजाला ने 20 नवंबर के अंक में ‘डीएपी के बाद अब किसानों को बीज के लाले’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किसानों को अनुदानित बीज दिलाए जाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए। कृषि विभाग की ओर से मांग पत्र भिजवाया। शासन स्तर पर किए गए प्रयास से 3,000 क्विंटल गेहूं के बीज का आवंटन मिल गया है। आवंटन मिलने से किसानों को अब अनुदानित बीज एक-दो दिन के अंदर ही कृषि बीज भंडारों पर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि 16,290.40 क्विंटल के गेहूं बीज लक्ष्य के सापेक्ष 16,000.40 क्विंटल बीज का वितरण कराया जा चुका है। ऐसे ही जौ का 40 क्विंटल, सरसों का 230.80 क्विंटल, तोरिया का 17.20 क्विंटल, चना का 85.60 क्विंटल, मटर का 119.60 क्विंटल और मसूर का 111.20 क्विंटल बीज का वितरण कराया जा चुका है। रबी फसलों की मुख्य फसल गेहूं होने से किसान गेहूं के बीज की अधिक मांग करते हैं। बताया गया कि इस अनुदानित बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिल रहा है। इससे किसानों की सरकारी बीज खरीदने के प्रति अधिक रुचि दिखाई दे रही है।

----
पिछले वर्षों में बीज की बिक्री और मांग को देखते हुए रबी फसलों के लिए गेहूं बीज का लक्ष्य रखा गया। इस सत्र में किसानों ने अनुदान और प्रमाणित और आधारीय बीज को अधिक पसंद किया है। शासन ने मांग पर 3,000 क्विंटल बीज का आवंटन दिया है। जल्द ही वितरण कराया जाएगा। -डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed