फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers protesting against consolidation officers and Pradhan alleging corruption

Hardoi News: चकबंदी अधिकारियों, प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा धरना दे रहे किसान

Sat, 01 Jun 2024 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers protesting against consolidation officers and Pradhan alleging corruption
हरदोई। चकबंदी अधिकारियों और प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किसानों ने धरना शुरु किया है।
विज्ञापन

टड़ियावां के पुरवादेवरिया गांव में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी अराजनैतिक के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं। चकबंदी प्रकिया हुई तो किसान सत्याग्रह करेंगे।
पुरवादेवरिया गांव में अपनी मांगों के समर्थन में किसानों के साथ ही किसान यूनियन भी शामिल है। भाकियू के जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक ने कहा कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया को तत्काल बंद किया जाए। यहां के कुछ लोग अपने हित के कारण चकबंदी चाहते हैं जबकि, ग्राम पंचायत के किसान खुली बैठक में चकबंदी के विरुद्ध प्रस्ताव पारित कर चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि ग्राम पंचायत के कुछ लोग चकबंदी अधिकारियों से मिलीभगत कर निजी हितों के चलते गरीब किसानों की जमीन हड़पना चाहते हैं। ग्राम पंचायत में चकबंदी पहले ही पूरी हो चुकी है, इससे लोग संतुष्ट भी हैं। इसलिए दोबारा जबरन चकबंदी कराए जाने की आवश्यकता नहीं है। प्रभावशाली लोगों की वजह से चकबंदी प्रक्रिया का निष्पक्ष हो पाना संभव नहीं है। चकबंदी प्रक्रिया के अधीन ग्राम पंचायत को दर्शाए जाने से विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। चकबंदी प्रक्रिया को जल्द रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed